दमोह: जिले के देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत आने वाले सुखी पिपरिया गांव में शुक्रवार रात एक गल्ला व्यापारी के घर 6 अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. आरोपियों ने व्यापारी के हाथ, पैर बांध दिए और सिर पर बंदूक रखकर इस वारदात को अंजाम दिया है.आरोपी भागते समय मोबाइल भी लेकर चले गए ताकि पीड़ित पुलिस को तत्काल जानकारी ना दे सके. इसके बाद पीड़ित और उनकी पत्नी ने पड़ोसियों को जानकारी दी और तत्काल पुलिस को सूचना दी.
घटना शुक्रवार -शनिवार की दरमियानी रात करीब दो बजे के बीच की है. शनिवार सुबह देहात थाना पुलिस के साथ ही दमोह एसपी आनंद कलादगि (आईपीएस) भी घटनास्थल पहुंचे.जिन्होने पीडीत और मौजूद सीएसपी एचआर पांडे, टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय, चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी, प्रियंका पटेल से जानकारी ली।पीड़ित से जानकारी लेने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम में बनाई गई है.
पीड़ित के पड़ोसी देवेंद्र पटेल ने बताया गला व्यापारी विजय जैन अपनी पत्नी कीर्ति जैन और दो बच्चों के साथ दूसरी मंजिल पर सो रहे थे.शुक्रवार रात करीब 2 बजे 6 नकाबपोश बदमाश बाउंड्री के सहारे ऊपर पहुंचे. ऊपर के गेट खुले हुए थे तो आरोपी सीधे कमरे के अंदर घुस गए.उन्होंने सीधे विजय जैन की कनपटी पर बंदूक रख ली और वहीं रखी एक साड़ी से उनके हाथ बांध दिए और लोअर से पैर बांध दिए. इसके बाद उनके सीने पर बैठकर आरोपियों ने लाकर की चाबी मांगी.पत्नी ने चाबी देने से मना किया तो आरोपियों ने पति के सिर पर बंदूक की बट से हमला कर दिया.
जिससे घबराई पत्नी ने तत्काल ही आरोपियों को अलमारी की चाबी दे दी. आरोपी करीब 7 से 8 तोला सोना, पत्नी के द्वारा पहने गए जेवर और करीब 1 लख रुपए नगदी लूट कर ले गए.भागते-भागते आरोपी विजय जैन के दो मोबाइल भी ले गए हैं. इसके अलावा जिस समय आरोपी घटना को अंजाम दे रहे थे उनके द्वारा रोहित और सुनील दो नाम लिए गए.लूट के बाद आरोपी भाग गए तो पीड़ित ने तत्काल ही पड़ोसियों को सूचना दी. पुलिस को अवगत कराया रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन कोई खास सुराग नहीं लगा.
सुबह फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले में जांच शुरू की. बताया गया है कि आरोपी व्यापारी के साथ जब मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे. तब वह दो लोगों के नाम बार-बार ले रहे थे. पीड़ित के द्वारा पुलिस को इन दो लोगों के नाम के संबंध में जानकारी दी गई तो पुलिस ने दो संदिग्ध को भी उठाया है, लेकिन अभी कोई खास जानकारी नहीं लगी है.सीएसपी एचआर पांडे ने बताया की सूखी पिपरिया गांव में विजय जैन के घर पर अज्ञात आरोपियों के द्वारा 8 तोला सोना और कुछ नगदी छीन कर ले गए हैं. एसपी भी घटनास्थल पहुंचे थे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम में बनाई गई है, उन्हें अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ की जा रही है.
पीड़ित बोला, हाथ पैर बंधे थे काफी देर बाद पत्नी ने खोले..
गल्ला व्यापारी विजय जैन जोकि अरिहंत होटल सौरभ जैन के चचेरे भाई है। विकास जैन ने बताया कि वह ऊपर सो रहे थे। तभी बदमाश घर में घुसे और लात मार कर मुझे जगाया.जैसे ही मेरी नींद खुली तो मुझसे कहा कि घर में जेवर कहां रखा है.जब मैंने बताने से मना किया तो माउजर की बट मेरे सर पर मार दी जिससे मैं बेहोश हो गया.उसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने मेरी पत्नी के सामने कहा कि इसके पति को चाकू मार दो खून निकलेगा तो यह बताने लगेगी.
तब पत्नी ने कहा की चाबी नीचे रखी है, लेकिन जल्दबाजी में पत्नी भी भूल गई की चाबी कहां रखी है. इसके बाद आरोपियों ने पूरी गोदरेज तोड़ दी, जिसमें करीब 50000 नगदी रखे थे.वह उन्होंने निकाल लिए. आरोपी जाने लगे तो उन्होंने पेटी पलंग पर जहां मेरे बच्चे सो रहे थे उसे पेटी पलंग को खुलवाया. पीके में रखा करीब 10 टोला सोने का जेवर आरोपी लेकर भाग गए और जाते-जाते मुझे धमकी दी कि यदि पुलिस को सूचना दी तो हम तुम्हें जान से मार देंगे.काफी देर तक तो मेरे हाथ पैर बंधे रहे. इसके बाद मैंने पत्नी से हाथ, पैर खुलवाए और नीचे आकर अपने बड़े भाई को घटना की जानकारी दी
