शाहगंज। नगर में मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया.नर्मदा नदी में सुबह से ही स्नान करने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा. नर्मदा नदी के पावन तट पर दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने मां रेवा में डुबकी लगाई. गुरुवार को भी सुबह से ही नर्मदा तट पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमर पड़ा श्रद्धालुओं ने हर हर नर्मदे के गगनभेदी उद्घोषों के साथ नर्मदा स्नान किया. नर्मदा स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने नर्मदा तट पर चल रहे श्री शतचण्डी महायज्ञ के दर्शन कर परिक्रमा कर धर्म लाभ लिया. प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री शतचंडी यज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा है. श्री शतचंडी महायज्ञ का समापन शुक्रवार को पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण एवं कन्या भोज के साथ होगा. श्रद्धालुओं ने चुनरी यात्रा निकालकर मां नर्मदा को हजारों मीटर लंबी चुनरी भेंट की.
