आईएसबीटी से हटेगा अतिक्रमण और खाली रहेगा कॉरिडोर

भोपाल। कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराज्यीय बस टर्मिनस (आईएसबीटी) में गैर संचालित बसों और अतिक्रमणों को हटाने तथा सभी कॉरिडोर खाली रखने के निर्देश निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने दिए हैं। रविवार को परिसर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बस ऑपरेटरों और दुकानदारों द्वारा कॉरिडोर में सामान रखने पर नाराजगी जताई। निगम आयुक्त के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने कॉरिडोर में सामान रखकर आवागमन बाधित करने वाले चार्टर्ड बस के बुकिंग ऑफिस संचालक के खिलाफ कार्रवाई की। संचालक से पांच हजार रुपये का स्पॉट फाइन वसूला गया और कॉरिडोर में रखा सामान हटवाया गया। आयुक्त ने बस स्टैंड क्षेत्र में खड़ी गैर संचालित बसों को हटाने और बसों का ठहराव निर्धारित समय तक ही सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने परिसर और आसपास के क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने, स्मार्ट सिटी की साइकिलों को व्यवस्थित रखने तथा साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अमन मिश्रा, उपायुक्त भुवन गुप्ता और चंचलेश गिरहारे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Next Post

नरवर में रास्ते के विवाद को लेकर बुजुर्ग के साथ लाठी-डंडों से मारपीट, 5 धाराओं में एफआईआर दर्ज

Mon Nov 2 , 2026
शिवपुरी: नरवर नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 सिकंदरपुर में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मामले में अशोक वंशकार की शिकायत पर थाना नरवर पुलिस ने सोनू वंशकार सहित संबंधित आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।फरियादी अशोक वंशकार पिता लल्लाराम वंशकार […]

You May Like