मालखाने में रखे 55 लाख रुपए और 10 लाख के जेवर गायब

बालाघाट। जिला मुख्यालय के कोतवाली थाने में मालखाने में रखे 55 लाख रुपए नकदी और 10 लाख रुपए के सोने-चांदी गहने गायब हो गए हैं। मालखाने का इंचार्ज इन पैसों को जुए में हार गया है।

खुलासा तब हुआ जब फरियादी थाने में अपने पैसे लेने पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में मालखाना इंचार्ज प्रधान आरक्षक राजीव पंद्रे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बालाघाट आईजी संजय कुमार ने इस बात की पुष्टि की है।

 

सुसाइड की कोशिश

जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस ने ठगी के एक मामले में आरोपियों से 55 लाख रुपए नकद बरामद कर लिए थे। ये रकम और सोने चांदी के कुछ गहने मालखाने में जमा रखे गए थे।

महिला फरियादी ने कोर्ट की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब कोतवाली में अपने पैसे हासिल करने के लिए टीआई से संपर्क किया। टीआई ने मालखाना इंचार्ज राजीव पंद्रे को रुपए लाने को कहा, तब उसने मालखाने का भीतर से गेट बंद कर लिया। पंखे से लटकने की भी कोशिश की, लेकिन उसे बचा लिया गया।

प्रारम्भिक जांच में खुलासा हुआ है कि हेड कॉन्स्टेबल राजीव पंद्रे जुआ खेलने का शौकीन है। जुआ खेलने के लिए वह अक्सर महाराष्ट्र के गोंदिया और पड़ोसी जिले सिवनी तक जाया करता था।

 

30 लाख रुपए रिकवर

 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि हेड कॉन्स्टेबल से हुई पूछताछ के बाद लगभग 30 लाख रुपए की राशि बरामद हो चुकी है। अभी उसके और भी ठिकानों पर पुलिस जांच कर रही है। वहीं सूत्र बता रहें हैं कि कोतवाली टी आई को सस्पेंड कर दिया गया है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Next Post

हवाला कांड: एसडीओपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Tue Oct 14 , 2025
सिवनी। जिले में 3 करोड़ रुपए के हवाला कांड में पुलिस ने एसडीओपी पूजा पांडे समेत 9 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी कैलाश मकवाना के निर्देश के बाद 11 पुलिस कर्मियों के खिलाफ डकैती, अवैध रूप से रोकना, अपहरण और आपराधिक षडयंत्र की गंभीर धाराओं में केस दर्ज […]

You May Like