24 घंटे में जयंत पुलिस का बड़ा एक्शन, लूट के तीन आरोपी मोबाइल समेत गिरफ्तार

सिंगरौली: जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करते हुए जयंत पुलिस ने लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फरियादी का लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते के सतत पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। थाना प्रभारी विन्ध्यनगर निरीक्षक अर्चना द्विवेदी के मार्गदर्शन में तथा चौकी प्रभारी जयंत उप निरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने इस लूट कांड का सफल खुलासा किया।

प्रकरण के अनुसार फरियादी यश कुमार पिता अवधेश कुमार अग्रहरी (19 वर्ष), निवासी गोमती टेंट हाउस के पास, निगाही, थाना नवानगर ने 25 दिसंबर 2025 को थाना विन्ध्यनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि तीन अज्ञात बदमाशों ने उसका ऑटो रुकवाया और सीएमपीडीआई कॉलोनी जयंत के पास मुख्य सड़क से उसे डरा-धमकाकर शमशान घाट बनौली, जयंत ले गए। वहां आरोपियों ने उससे पैसे की मांग की और पैसे न देने पर मारपीट कर उसका मोबाइल फोन लूट लिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत विवेचना शुरू की। जांच के दौरान एक आरोपी का नाम “लम्बू” सामने आया, जो निवासी गर्दा बनौली बताया गया। पुलिस की पड़ताल में उसका नाम विक्रम उर्फ लम्बू वर्मा पाया गया, जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होना भी सामने आया।लगातार दबिश और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को सिम्पलेक्स कॉलोनी, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, जयंत के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनके कब्जे से फरियादी का लूटा गया मोबाइल फोन भी जप्त कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में अमन कुमार वर्मा, विक्रम उर्फ लम्बू वर्मा (दोनों निवासी—गर्दा बनौली) तथा शिवम वर्मा निवासी खुटार पोखरा टोला, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली शामिल हैं। तीनों आरोपियों को 26 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर 27 दिसंबर 2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, चौकी प्रभारी जयंत उप निरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक दीपनारायण, प्रधान आरक्षक पंकज सिंह, आरक्षक सुनील मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह, सुबोध तोमर, धीरेन्द्र अहिरवार, महेश पटेल, प्रकाश सिंह, सुरेन्द्र यादव तथा सैनिक रमेश द्विवेदी एवं कृष्ण कुमार गोस्वामी की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

दुकान में घुसकर संचालक को धमकाया, पीटा

Sat Dec 27 , 2025
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत अमखेरा में बाइक हटाने की बात पर उपजे विवाद पर बदमाशों ने एक दुकान में घुसकर संचालक के साथ मारपीट कर दी और धमकाते हुए फरार हो गए। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई। पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश में है।पुलिस ने बताया […]

You May Like