दुकान में घुसकर संचालक को धमकाया, पीटा

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत अमखेरा में बाइक हटाने की बात पर उपजे विवाद पर बदमाशों ने एक दुकान में घुसकर संचालक के साथ मारपीट कर दी और धमकाते हुए फरार हो गए। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई। पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश में है।पुलिस ने बताया कि विनय गुप्ता निवासी विनोबा नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह राजुल डीम सिटी अमखेरा में किराना दुकान चलाता है।

बीती रात करीब नौ बजे दुकान पर था तभी घर के सामने रहने वाला अंकित श्रीवास्तव और उसके दो साथी दुकान में आए और बोले कि मेरी मोटर साइकल मेरे घर के सामने खड़ी थी तुमने उसे क्यों हटाया। जिसे उसने कहा रोड में खड़ी थी इसलिए हटा दिया इसी बात को लेकर अंकित और उसके दो साथी ने विवाद करने लगे और हाथ मुक्कों से मारपीट कर चोट पहुंचा दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

Next Post

मटर से बने व्यंजनों की होगी प्रतियोगिता, मटर महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक

Sat Dec 27 , 2025
जबलपुर: जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत की अध्यक्षता में जबलपुर में मटर महोत्सव 2026 की तैयारी के लिए एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मटर से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता और बायर सेलर मीट आयोजित करने पर चर्चा की गई। बैठक में उपसंचालक उद्यान डॉ. […]

You May Like