भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज 8 फरवरी को शहडोल जिले के जयसिंहनगर स्थित सीतामढ़ी धाम ग्राम गंधिया में माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी क्षेत्र को देंगे।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लगभग 767 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 142 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे।
इसके साथ ही धनपुरी में नवनिर्मित वॉटर पार्क का भी लोकार्पण किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।कार्यक्रम में 15 हितग्राहियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। शासन का यह आयोजन धार्मिक आस्था, पर्यटन विकास और अधोसंरचना विस्तार, तीनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
