पंचांग 14 अगस्त 2026:-
रा.मि. 23 संवत् 2083 श्रावण शुक्ल द्वितीया भृगुवासरे रात 8/11, मघा नक्षत्रे प्रात: 6/46, परिघ योगे दिन 12/33, बालव करणे सू.उ. 5/32, सू.अ. 6/28, चन्द्रचार सिंह, पर्व- चन्द्रदर्शन, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.
————————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है- शुक्रवार 14 अगस्त 2026
उनका आगामी वर्ष:–
वर्ष के प्रारंभ में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, आर्थिक हानि होगी. भूमि भवन संबंधी मामलों में विवाद होगा. भावुकता में कोई भी निर्णय न करना हितकर रहेगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें. वर्ष के मध्य में सुखद यात्रा का योग है. स्थाई लाभ की योजना बनेगी. मित्र या भाईयों का सहयोग प्राप्त होगा. वर्ष के अन्त में मित्रों से बौद्धिक विचार विमर्श होगा. सामाजिक कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी. लेखनादि कार्यो में सफलता प्राप्त होगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों की सुखद यात्रा का योग है. स्थाई लाभ की योजना बनेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों की आर्थिक गृहकार्यो में व्यस्तता रहेगी. सिंह राशि केव्यक्तियों का भूमि भवन आदि संबंधी कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी. मित्रों से बौद्धिक विचार विमर्श होगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को व्यापार में लाभ होगा. मित्रों व भाईयों से सहयोग बना रहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को क्रोध से बचना चाहिये. कर्क राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक होगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को यात्रा में सावधानी रखनी चाहिये.
————————————————————–
आज का भविष्य- शुक्रवार 14 अगस्त 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुंदर, लगनशील, स्वस्थ्य एवं कोमल हृदय का होगा, मधुरभाषी होगा, इनके मित्रों की संख्या सीमित होगी, यात्रा एवं मनोरंजन में विशेष रूचि रहेगी. ये अपने कार्यों में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करेगा. माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा.
————————————————————–
मेष- आप अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे, खर्च की अधिकता रहेगी, लाभ के नये मार्ग खुलेंगे, मिलन होगा, सुख संतोष बना रहेगा.
वृषभ- अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे, नियमित दिनचर्या रहेगी, इष्ट मित्रों का सहयोग रहेगा, मांगलिक कार्यों में खर्च की अधिकता रहेगी, श्रम साध्य कार्य बनेगा.
मिथुन- उत्तराधिकार संबंधी समस्या हल होने से राहत मिलेगी, घरेलू आवश्यकताएं की पूरी करने दौड़धूप करना पड़ेगा, पारिवारिक वातावरण सुखद एवं उत्साहवर्धक रहेगा.
कर्क- दूसरों के दबाव में लिए फैसले मौका मिलते ही बदल देंगे, मित्र वर्ग उत्साहवर्धक सहयोग करेगा, जायजाद प्रापर्टी आदि कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. संयम रखें.
सिंह- व्यापारिक समझौते भाग्योदय में सहायक रहेंगे, मन की बात करीबी से कहने पर तनाव कम होगा, किये गये प्रयासों में लाभ प्राप्त होगा. नए उपक्रमों का विकास होगा.
कन्या- वैवाहिक चर्चाओं में सफलता के आसार हैं, आपके बढ़ते प्रभाव से लोग ईष्र्या करेंगे, परीक्षा प्रतियोगिता में परिश्रम अधिक करना होगा, उत्तम परिणाम प्राप्त होगा.
तुला- जोड़तोड़ करके काम कराने के चक्कर में नुकसान होगा, न्यायालयीन कार्यों में सफलता मिलेगी, आशा से अधिक परिश्रम करने पर लाभ होगा.
वृश्चिक- युवाओं को काम की तलाश में भटकना पड़ेगा, अपने काम को लेकर ज्यादा गंभरी होंगे, सरकारी विभाग में रूके कार्यों के बनने का योग है.
धनु- बढ़ते खर्च को पूरा करने में कठिनाई आयेगी, कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है, कामकाज के प्रति अरूचि एवं उदासीनता रहेगी, सोचे हुए कार्यों में बाधा आयेगी.
मकर- बिना सोचे समझे नए काम में हाथ न डालें, लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है, भाग्यवर्धक शुभ समाचार प्राप्त होगा, धार्मिक काय्र के प्रति रूचि रहेगी.
कुम्भ- अपने संपर्कों से रूके काम निकालने में सफल होंगें यात्रा का योग है. राजकीय प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी.
मीन- जिद्दी रवैया तरक्की की राह में बाधक होगा, समाज में आपके कार्य की पहचान बनेगी, सामाजिक संबंधों में विस्तार होगा, नए संबंधों में मैत्री संबंध महत्वपूर्ण रहेंगें.
————————————————————–
व्यापार-भविष्य:
श्रावण शुक्ल द्वितीया को मघा नक्षत्र के प्रभाव से जीरा, धनियां में घटबढ के बाद नरमीं का रूख रहेगा, गेहूं, जौ, चना, जूट, पाट, बारदाना देशी घी, सरसों में मंदी की चाल चलेगी, वायदा विचार आज 1 बजकर 30 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभप्रद रहेगा. भाग्यांक 5667 है.
————————————————————–
