किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सिवनी मालवा। किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार नितिन झोड को ज्ञापन सौंपा। जिला मंत्री शंकर सिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों ने उपार्जन व्यवस्था सुधार, समय पर भुगतान, खाद उपलब्धता और सिंचाई के लिए नियमित बिजली आपूर्ति की मांग उठाई। ज्ञापन में खरीदी केंद्रों पर छह कांटों से तुलाई, पर्याप्त हम्माल व्यवस्था और एफएक्यू गुणवत्ता के नाम पर किसानों को परेशान न करने की बात कही गई। किसानों ने सर्वर समस्याओं से भुगतान में हो रही देरी दूर करने, भरे वेयरहाउस के विकल्प उपलब्ध कराने और स्लॉट चूकने वाले किसानों को दोबारा मौका देने की मांग की। साथ ही खरीफ सीजन के लिए खाद भंडारण, मूंग खरीदी पंजीयन और सिंचाई हेतु प्रतिदिन 10 घंटे बिजली देने की मांग भी प्रशासन के सामने रखी गई।

Next Post

जनगणना में सुल्तानगंज क्षेत्र के प्रगणक , सुपरवाइजर हुए सम्मानित 

Sat May 9 , 2026
बेगमगंज। जनगणना 2026-27 के प्रथम चरण में मकानों की समय सीमा के अंदर गणना करने वाले 10 एचएलबी के कर्तव्यनिष्ठ प्रगणक साथियों का पर्यवेक्षक राजकुमार सिंह सोलंकी द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी प्रगणक साथियों का पुष्पमाला , श्रीफल से सम्मान करने के पश्चात स्वल्पाहार कराया गया। सुपरवाइजर […]

You May Like