
बेगमगंज। जनगणना 2026-27 के प्रथम चरण में मकानों की समय सीमा के अंदर गणना करने वाले 10 एचएलबी के कर्तव्यनिष्ठ प्रगणक साथियों का पर्यवेक्षक राजकुमार सिंह सोलंकी द्वारा सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सभी प्रगणक साथियों का पुष्पमाला , श्रीफल से सम्मान करने के पश्चात स्वल्पाहार कराया गया।
सुपरवाइजर एवं सभी प्रगणक ने संकल्प दोहराया कि जनगणना का कार्य भी पूरी मुस्तादी से प्राथमिकता के साथ समय सीमा में निष्पक्षता से किया जाएगा।
