छह करोड़ से ज्यादा लोगों ने दाखिल किया आयकर रिटर्न

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (वार्ता) आंकलन वर्ष 2025-26 के लिए अब तक छह करोड़ से अधिक लोगों ने आयकर रिटर्न दाखिल कर दिये हैं।

आयकर विभाग ने शनिवार को बताया कि इस साल अबतक आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या छह करोड़ को पार कर गयी है। उसने करदाताओं को अंतिम समय की परेशानी से बचने से लिए अंतिम तिथि से पहले अपना रिटर्न भरने की सलाह दी है।

आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है। इसके बाद रिटर्न भरने पर कुल आय पांच लाख रुपये से तक होने पर 1,000 रुपये और पांच लाख से अधिक होने पर 5,000 रुपये का जुर्मान लगेगा।

आंकलन वर्ष 2024-25 में 7.28 करोड़ करदाताओं ने आयकर रिटर्न भरा था।

विभाग ने छह करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए करदाताओं और कर पेशेवरों को धन्यवाद दिया है।

Next Post

यातायात पुलिस भोपाल ने समन शुल्क कराया जमा

Sat Sep 13 , 2025
भोपाल।नगरीय यातायात पुलिस भोपाल ने शनिवार को नेशनल लोक अदालत में 1121 चालानों का आनलाईन और आफलाईन निराकरण किया. इस मौके पर 3,78,800/- रूपए समन शुल्क जमा कराया गया. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर आई.टी.एम.एस. द्वारा बनाये गये ई-चालानों में उल्लंघनकर्ताओं द्वारा समन शुल्क राशि जमा नहीं […]

You May Like