ग्वालियर: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर लाल टिपारा स्थित आदर्श गौशाला में आज अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्वालियर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना थे। गौशाला में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए एवं मलखंब पर कलाकारों ने अपना प्रदर्शन किया। मंच पर स्थित सिख समाज के पांच गुरुओं का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरविंद सक्सेना ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन होते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से आज के युवाओं को नई प्रेरणा मिलती है इस अवसर पर गौशाला के मुख्य संरक्षक श्री ऋषभ देव महाराज ने कहा कि आज इस गौशाला में अनेक धार्मिक आयोजन किया जा रहे हैं सभी कलाकार भारतीय परिवेश में आए हुए हैं श्री राम जन्मोत्सव विवाह उत्सव एवं गाय उत्सव साथ-साथ मनाए जा रहे हैं आज के कार्यक्रम में पदमश्री अवार्ड के साथ-साथ कई आईएएस अधिकारी उपस्थित थे।
