चंबल वासियों को तकनीकी शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में सौगात

ग्वालियर: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर ग्वालियर- चंबल वासियों को तकनीकी शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र एक अनुपम सौगात मिली है। ग्वालियर के एमआईटीएस कॉलेज एवं संचार मंत्रालय के ‘टेलिकॉम सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस’ दिल्ली के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू साइन हुआ है। सिंधिया की मौजूदगी में हुए इस एमओयू के अंतर्गत कॉलेज परिसर में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। जिसके तहत छात्रों को इंटीग्रेटेड सेंसिंग एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के नए पहलुओं को जानने- समझने का मौका मिलेगा। साथ ही विकास और अनुसंधान को भी बढ़ावा मिलेगा।
आकादमिक शोध और अनुसंधान में मिलेगी मदद
5 वर्ष के लिए हुए इस समझौते के अंतर्गत अकादमिक शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में छात्रों एवं तकनीकी शोधकर्ताओं को मदद मिलेगी। साथ ही 5जी एवं 6जी तकनीक को लेकर होने वाले नवाचारों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। ताकि पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए उद्यम एवं रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकें।

Next Post

घर में घुसा सियार, टीम ने किया रेस्क्यू

Thu Jan 23 , 2025
सीधी:नगर पालिका परिषद सीधी अंतर्गत वार्ड नंबर 2 जमोड़ी के निवासी बांकेलाल विश्वकर्मा के घर में अचानक आज सुबह एक विक्षिप्त हालत का सियार घुस गया। परिवार के लोग जब उसको भगाने का प्रयास कर रहे हैं वह काटने को दौड़ रहा था ।पूरे घर के लोग सियार के काटे […]

You May Like