समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करे कार्य : कमिश्नर शीलेन्द्र

सतना: रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्रों में ग्रामीण विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा करने को कहा कमिश्नर ने सख्त लहजे में कहा कि अगले 15 दिनों में शत-प्रतिशत ग्राम पंचायतों में मस्टर जारी न होने पर जनपद सीईओ से स्पष्टीकरण लिया जाएगा, वहीं जल गंगा संवर्धन अभियान के शेष कार्य 31 जुलाई तक पूरे करने होंगे.

बैठक में पीएम आवास योजना में 90 प्रतिशत प्रगति लाने, ब्लॉक मुख्यालयों में आजीविका मार्ट स्थापित करने और 25 जुलाई तक 50 प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए. राजस्व मामलों में नामांतरण-बंटवारा का निपटारा 70% और सीमांकन 90% से ऊपर रखने की हिदायत दी गई. इसके अलावा स्कूलों का रिजल्ट 80% लाने, निर्धारित से अधिक दाम पर खाद बेचने वालों पर सीधे एफआईआर दर्ज कराने, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने और कर्मचारियों के रिटायर होने के सात दिनों के भीतर पेंशन ऑर्डर जारी करने के निर्देश भी दिए गए.

ये मौके पर उपस्थिति रहे
इस मौके पर कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह, एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर, राहुल सिलाडिया, एलआर जांगडे, सुमेश द्विवेदी, सुभाष मिश्रा सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे.

रिटायरमेंट के 7 दिनों में मिलेगी पेंशन

सभी विभागों के आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आगामी 6 महीने में रिटायर होने वाले कर्मचारियों की सूची बनाकर उनके क्लेम तुरंत तैयार किए जाएं.कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के 7 दिनों के भीतर पेंशन पेमेंट ऑर्डर जारी करना और उनके सभी बकायों का भुगतान सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा.

नशा मुक्ति और अवैध मदिरा के खिलाफ
निर्देश

नशा मुक्ति अभियान और कोरेक्स के नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, अवैध मदिरा के परिवहन और बिक्री पर सख्ती बरतते हुए जप्ती और अदालती मामलों की कार्यवाही को तेज करने को कहा गया है.

बैठक से पहले हुआ हेल्थ चेकअप

कमिश्नर बैठक से पहले सभी अधिकारियों कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप किया गया जिससे कुछ कर्मचारियो ने आपत्ति भी जताई थी

Next Post

भारत-न्यूजीलैंड ने दस समझौतों और आठ नई पहलों की घोषणा की

Sat Jul 11 , 2026
नयी दिल्ली 11 जुलाई (वार्ता) भारत और न्यूजीलैंड ने द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए समुद्री सहयोग, जल सर्वेक्षण, रसद सहायता, आतंकवाद रोधी सहयोग, आपदा प्रबंधन, पशुपालन एवं डेयरी, पर्यटन और खेल जैसे अनेक क्षेत्रों में दस समझौतों और आठ नई पहलों की घोषणा की है। दोनों देशों […]

You May Like