कांग्रेसियों ने विधायक के नेतृत्व में घेरा विद्युत अभियंता कार्यालय

जबलपुर। पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती, जर्जर विद्युत व्यवस्था एवं उपभोक्ताओं के शोषण के विरोध में विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में उग्र आंदोलन किया गया। सबसे पहले कांग्रेसियों ने स्थानीय लोगों के बड़े जनसमूह के साथ मिलकर पीली कोठी में विशाल जनसभा की और फिर

विद्युत मंडल अधीक्षण अभियंता कार्यालय (इनकम टैक्स क्षेत्र) का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा अधीक्षण यंत्री एवं संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन विभिन्न मांगें की गईं। मांगों में क्षेत्र की अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद करना, जर्जर विद्युत पोल एवं तारों को बदलना, ओवरलोड एवं खराब ट्रांसफार्मरों का तत्काल प्रतिस्थापन करना, विद्युत कर्मचारियों के रिक्त पद शीघ्र भरना , उपभोक्ताओं के बढ़े हुए एवं विवादित बिजली बिलों की जांच करना, क्षेत्र में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना शामिल रहा।

कांग्रेस के प्रदर्शन में क्षेत्र की जनता, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही जिन्होंने विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने ये भी आरोप लगाया कि विद्युत विभाग द्वारा क्षेत्र की जनता के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।

शिकायतों के बाद भी असर नहीं

युवक कांग्रेस के यश घनघोरिया सहित अन्य कांग्रेसियों का कहना था कि विगत कई वर्षों से क्षेत्र की जनता विद्युत विभाग की उदासीनता एवं अव्यवस्थित कार्यप्रणाली का दुष्परिणाम भुगत रही है। क्षेत्र में अनेक स्थानों पर दशकों पुराने जर्जर विद्युत पोल, क्षमता से अधिक भार वहन कर रहे ट्रांसफार्मर तथा तेल रिसाव वाले खराब ट्रांसफार्मर आज भी संचालित किए जा रहे हैं, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।इसके अतिरिक्त, हल्की हवा, बारिश अथवा सामान्य मौसम परिवर्तन होते ही विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है तथा कई-कई घंटों तक अघोषित बिजली बंद रहती है। उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद भी विद्युत विभाग में कर्मचारियों की कमी के कारण 24 से 48 घंटे तक समस्या का निराकरण नहीं हो पाता, जिससे आमजन, व्यापारी, विद्यार्थी, महिलाएँ एवं वरिष्ठ नागरिक अत्यधिक परेशान होते हैं।

Next Post

कूनो पार्क में चीता मित्रों से मिलीं राष्ट्रपति

Mon Jun 22 , 2026
श्योपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने दो दिवसीय कूनो नेशनल पार्क प्रवास के अंतिम दिन चीता मित्रों से मुलाकात की। ग्वालियर एयरबेस के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने चीता संरक्षण और जन-जागरूकता गतिविधियों की जानकारी ली। राष्ट्रपति ने चीता मित्रों के जमीनी प्रयासों की सराहना की। राष्ट्रपति ने चीता […]

You May Like