अनुभव सिन्हा के साथ फिर से काम करने को उत्सुक हैं तापसी पन्नू

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपनी फिल्म थप्पड़ के पांच साल पूरे होने पर एक बार फिर से निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ काम करने की उत्सुकता जताई है।

वर्ष 2020 में रिलीज़ हुई फिल्म थप्पड़ की पांचवीं सालगिरह पर तापसी पन्नू ने निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुये एक खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, कुछ रिश्ते सिर्फ मुलाकातों तक नहीं रुकते, बल्कि नई कहानियों की शुरुआत करते हैं। पांच साल और इस थप्पड़ की गूंज अभी भी उतनी ही साफ़ सुनाई देती है जितनी तालियों की गड़गड़ाहट ।और अब ????सरजी आगे क्या?!

उल्लेखनीय है कि फिल्म थप्पड़ लॉकडाउन से पहले बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली आखिरी फिल्म थी। ‘थप्पड़’ को हर तरफ से सराहना मिली और यह दो हफ्तों तक सिनेमाघरों में चलती रही। लॉकडाउन लगने से पहले फिल्म ने 33 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे पहले अनुभव और तापसी ने फिल्म‘मुल्क’ में साथ काम किया था, जो हिट रही थी।

Next Post

हरियाणा में बूथ स्तर के एजेंट नियुक्तियों पर राजनीतिक पार्टियों से बैठक: सीईओ

Sat Mar 1 , 2025
चंडीगढ़, 01 मार्च (वार्ता) हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति के संबंध में शनिवार को यहां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सीईओ ने इस संबंध में पहले ही सभी राजनीतिक दलों को आवश्यक परिपत्र जारी कर दिए हैं। […]

You May Like