दोस्ती में दगा: पुलिस जवान लूटता रहा महिला की अस्मत

आरोपी बालाघाट हॉक फोर्स में है पदस्थ
जबलपुर: पुलिस जवान ने दोस्ती में दगा करते हुए दोस्त की पत्नी से पहले दोस्ती की इसके बाद वह फोटो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक उसकी अस्मत लूटता रहा। आरोपित बालाघाट हॉक फोर्स में कॉस्टेबल के पद पर पदस्थ है। बरगी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार, आगजनी, धमकाने समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक 26 वर्ष महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति सीआरपीएफ दिल्ली में पदस्थ थे। पति एवं मुकेश मरावी के बीच दोस्ती थी। वर्ष 2023 में फेसबुक पर मुकेश ने उसकी फेसबुक आईडी पर फ्रेन्ड रिक्वेस्ट भेजा था उसी समय उसकी और मुकेश की पहचान हुई। इसके बाद दोनोंं के बीच बातचीत होने लगी थी। जब वे अपने माँ पिता के घर ग्राम मुकुनवारा में थी।

अक्टूबर माह 2024 में माता पिता के कच्चे मकान में सो रही थी, रात्रि लगभग 2 बजे मुकेश मरावी घर आया और धमकी देकर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाया। इसके बाद वह बरगी में किराये से रहने लगी थी। पति दिल्ली में नौकरी करते रहे। और मुकेश लगातार फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शरीरिक संबंध बनाता रहा। 9 सितम्बर 2025 को पति अनूप सिंह का रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया था।

28 दिसम्बर को मुकेश मुकेश आया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। तो उसकी एक्टिवा में आग लगा दी। बीते दो साल से मुकेश उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपित मुकेश मरावी बालाघाट में हॉक फोर्स में कॉस्टेबल के पद पर पदस्थ है। हॉक फोर्स एक विशेष पुलिस इकाई है जो नक्सल विरोधी अभियानों और संवेदनशील क्षेत्रों में काम करती है।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 30 दिसम्बर 2025

Tue Dec 30 , 2025
पंचांग 30 दिसम्बर 2025:- रा.मि. 09 संवत् 2082 पौष शुक्ल एकादशी भौमवासरे रात 1/13, भरणी नक्षत्रे रात 12/51, सिद्ध योगे रात 10/31, वणिज करणे सू.उ. 6/47, सू.अ. 5/13, चन्द्रचार मेष रातअंत 6/26 से वृषभ, पर्व- पुत्रदा एकादशी व्रत, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9. ————————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- […]

You May Like