चीन ने महिला विकास की उन्नति पर जारी किया श्वेतपत्र

बीजिंग, 19 सितंबर (वार्ता) चीन में राज्य परिषद् सूचना कार्यालय द्वारा “नए युग में महिलाओं के सर्वांगीण विकास में चीन की उपलब्धियां” शीर्षक से एक श्वेतपत्र जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि पांच अध्यायों वाला यह श्वेतपत्र बीजिंग में आयोजित होने वाली 2025 की लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण पर वैश्विक नेताओं की बैठक के मद्देनजर है।
यह श्वेतपत्र नए युग में लैंगिक समानता और महिलाओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने में चीन के दर्शन, सिद्धांतों और नवीन परिपाटियों का परिचय प्रदान करता है। यह श्वेतपत्र चीनी महिलाओं की असाधारण उपलब्धियों और योगदान को रेखांकित करते हुए महिलाओं की उन्नति के लिए वैश्विक प्रयासों में शामिल होने की चीन की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
श्वेतपत्र लैंगिक समानता की खोज को एक महान कार्य बताता है और इस बात पर बल देता है कि चीनी महिलाओं को अपनी पूरी क्षमता का एहसास करने और अपने सपनों को साकार करने के इतने व्यापक अवसर पहले कभी नहीं मिले थे। चीनी महिलाओं के हित में विकास की इतनी संभावनाएं पहले कभी नहीं देखी गईं।
श्वेतपत्र में उल्लेख किया गया है कि चूंकि चीन एक महान देश के निर्माण और चीनी आधुनिकीकरण के माध्यम से कायाकल्प के लिए प्रयासरत है, इसलिए करोड़ों महिलाओं की शक्ति का उपयोग करना और लैंगिक समानता तथा महिलाओं के सर्वांगीण विकास को उच्च स्तर पर बढ़ावा देना वह आवश्यक समझता है।
श्वेतपत्र आज की दुनिया में लैंगिक समानता और महिलाओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना जरूरी समझता है और कहता है कि ये अवसर के साथ-साथ चुनौती भी है। पत्र इस बात पर भी प्रकाश डालता है कि चीन महिलाओं के विकास के लिए एक उज्ज्वल भविष्य बनाने और महिलाओं की वैश्विक प्रगति में एक नया अध्याय लिखने हेतु दुनियाभर के देशों के साथ काम करने के लिए तैयार है।

Next Post

64 पुलिस कर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, 5 लाख तक बढ़ा कल्याण कोष

Fri Sep 19 , 2025
भोपाल। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रविन्द्र भवन, भोपाल में राज्यस्तरीय संयुक्त पुलिस परामर्शदात्री एवं पुलिस कल्याण समिति की वार्षिक बैठक आयोजित हुई। छह वर्ष बाद हुई इस बैठक में पुलिस बल के कल्याण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, रिक्तियों की पूर्ति और कार्यक्षमता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा […]

You May Like