सिंगरौली:जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलोरी पुलिया के नीचे बने रेलवे ट्रैक पर एक 25 वर्षीय युवक का शव दो हिस्सों में कटा हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।मृतक की पहचान दिलीप कोल के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि युवक आखिर रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और घटना दुर्घटना है, आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है। आज मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।फिलहाल नवानगर थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
Next Post
उपवन में लगेगी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा
Sun May 10 , 2026
सीहोर। नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नगर के अंबेडकर उपवन में भारत रत्न की भव्य प्रतिमा बहुत जल्द स्थापित की जाएगी. यह केवल एक प्रतिमा स्थापना नहीं, बल्कि बाबा साहेब के विचारों, संघर्षों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है. नपाध्यक्ष श्री राठौर ने […]

You May Like
-
1 year ago
चकरिया गांव में प्रौढ़ महिला की निर्मम हत्या
-
2 years ago
माढ़ोताल में दो जगह चले चाकू, पांच घायल