शिवपुरिया में रुकवाया नाबालिग बालक का विवाह, परिवार को समझाइश दी

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के निर्देशानुसार संपूर्ण जिले में बाल विवाह रोकथाम हेतु विशेष निगरानी रखी जाकर सतत कार्यवाही की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास सुश्री अंकिता पंड्या ने बताया, कि एस.डी.एम.मनासा श्रीमती किरण आंजना के मार्गदर्शन में ग्राम शिवपुरिया, विकासखंड मनासा, जिला नीमच में दल द्वारा स्थल पर पहुंचकर, जांच की गई। जिसमें बालक नाबालिग पाया गया एवं इस कारण विवाह को रुकवाया गया। परिवार को समझाइश दी गई, पंचनामा बनाया गया तथा परिवार में बालक की आयु 21 वर्ष पूर्ण होने पर ही विवाह करने की बात कही। टीम द्वारा चेतावनी दी गई है, कि यदि 21 वर्ष के पूर्व बालक की शादी की गई, तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Next Post

स्टेट हाइवे पर मकान में चोरी की वारदात,लाखों के जेवर,नगदी पर किया हाथ साफ

Thu Apr 23 , 2026
पानसेमल। थाना क्षेत्र के खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे पर एक चोरी की वारदात का मामला सामने आया है।खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे पर अज्ञात द्वारा लाखों के जेवर एवं नगदी चोरी कीए हे।प्राप्त जानकारी अनुसार वारदात के समय मकान के बरामदे में दंपति सो रहे थे जिन्हें को भनक भी नहीं […]

You May Like