श्रीराम चरित मानस सम्मेलन में पूर्व सांसद नकुलनाथ हुए शामिल, धर्म-समाज की एकता जरूरी

छिन्दवाड़ा। चौरई विधानसभा के सिरेगांव में आयोजित श्रीराम चरित मानस सम्मेलन में सम्मिलित हुए जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ । उन्होंने पूर्ण श्रद्धा व भक्तिभाव से कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया साथ ही आरती कर प्रसादी गृहण की। इस दौरान बड़ी संख्या में सिरेगांव सहित आस-पास के बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रोतागण भी उपस्थित रहे। श्रीराम चरित मानस सम्मेलन में उपस्थित श्रद्धालु श्रोतागणों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने सर्वप्रथम सियावर रामचन्द्र की जयज्के जायकारे लगाते हुए कथावचक गणों को प्रणाम किया। उपस्थित श्रद्धालु श्रोतागणों को सम्बोधित करते हुए श्री नाथ ने कहा कि हम धार्मिक मंच पर राजनीति की बात नहीं करते और राजनीति के मंच पर धर्म की बात नहीं करते।

श्री नाथ ने आगे कहा कि सिरेगांव की पावन भूमि पर लगातार 18 वर्षों से श्रीराम चरित मानस सम्मेलन का आयोजन और इस वर्ष 19 वां सफल आयोजन धर्म और समाज की एकता का प्रतीक है। यहां इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुगण इस बात के प्रतीक है कि धार्मिक आस्था आज भी पूरी तरह जीवंत व प्रबल है। आयोजन में अपनी दिव्य वाणी से कथा कहने वाले समस्त कथा वाचकगण को मेरा सादर प्रणाम। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे लगातार 3 वर्षों से यहां आने का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है।

Next Post

महाकाल की तिल के लड्डू का भोग: शंकर महादेवन ने प्रस्तुति के पहले महाकाल के दर्शन किए

Wed Jan 14 , 2026
उज्जैन। मकर संक्रांति पर बुधवार को तडक़े 4 बजे हुई भस्मारती में भगवान महाकाल को गर्भगृह में पुजारियों ने पंचामृत के साथ तिल के तेल से स्नान कराया। इसके बाद भांग व ड्रायफ्रूट्स से शृंगार कर चांदी के आभूषण धारण कराकर तिल्ली के लड्डुओं का भोग लगाया। इसके साथ ही […]

You May Like