मोबाईल नंबर लिंक कर यूपीआई से उड़ा दिए डेढ़ लाख 

राजगढ़। कोतवाली पुलिस एवं साइबर शाखा द्वारा 1 लाख 65 हजार 807 रूपए की साइबर धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार कर 90 हजार की राशि रिकवर की गई. तथा एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से 66 हजार की राशि होल्ड कराई गई.

मामला बीते 17 सितम्बर का है. फरियादिया गंगाबाई पति गोपीलाल सोंधिया, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम लाडनपुर द्वारा थाना कोतवाली राजगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके बैंक ऑफ इंडिया के खाते में लगभग 3.50 लाख जमा थे. जब फरियादिया अपने खाते से 50 हजार निकलवाने बैंक पहुंचीं तो बैंक स्टेटमेंट देखने पर पता चला कि उनके खाते से उनकी जानकारी एवं सहमति के बिना अलग-अलग समय पर कुल 1 लाख 65 हजार 807 रूपए निकाल लिए गए हैं. पुलिस में शिकायत के बाद साइबर तकनीकी के माध्यम से जांच की गई. जिसमें सामने आया कि फरियादिया के बैंक खाते में एक अन्य मोबाइल नंबर लिंक था, जिसकी जानकारी स्वयं खाताधारक को भी नहीं थी. आरोपियों द्वारा इसी अन्य मोबाइल नंबर के माध्यम से फरियादिया के बैंक खाते से यूपीआई का उपयोग कर अलग-अलग समय पर राशि निकाली गई थी. पुलिस ने दो आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार किया. पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी रोहित गौड़ से पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि वह फर्जी यूपीआई के माध्यम से फरियादिया के खाते से निकाली गई राशि को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करता था.

आरोपी द्वारा राशि अपनी बहन काजल के विभिन्न बैंक खातों सहित अन्य खातों में भी ट्रांसफर कर निकाली गई थी. पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों से 90 हजार की राशि रिकवर की है.

Next Post

नगर निगम पुलिया के नीचे नाले में मिली लाश

Thu Nov 12 , 2026
इंदौर. राजवाड़ा क्षेत्र में नगर निगम की पुलिया के नीचे नाले में गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच लोगों ने नाले में शव देखा था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोपहर 11:50 बजे […]

You May Like