ग्वालियर मेले में होगा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेले के सांस्कृतिक मंच इस बार एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों से गुलजार होगा। मेले के समृद्ध मंच से मस्ती, भक्ति, साहित्य, संस्कृति व लोकरंग की धारा बहेगी। वहीं भारतीय वायु सेना के बैण्ड द्वारा शौर्य से ओत-प्रोत प्रस्तुति दी जाएगी। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के सुविख्यात कवि काव्यपाठ करेंगे वहीं अखिल भारतीय मुशायरे में देश के नामचीन शायर अपने कलामों से नवाजेंगे। इस बार महिला कवि सम्मेलन भी आयोजित होने जा रहा है।

मथुरा की प्रसिद्ध कृष्ण और राधा रानी की होली खास आकर्षण होगी। मथुरा के कलाकारों द्वारा फूलों की होली खेली का मंचन किया जाएगा। मेले के समृद्ध सांस्कृतिक कैलेण्डर में हर दिन के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल किए गए हैं।

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में हास्य व्यंग व राष्ट्रीय भावधारा के देश के सुविख्यात कवि वेद व्रत वाजपेयी लखनऊ, श्रृंगार के ख्यातिनाम कवि डॉ. विष्णु सक्सेना हाथरस, हास्य व्यंग के सुविख्यात कवि जॉनी बैरागी धार, श्रृंगार की कवियत्री डॉ. कीर्ति काले दिल्ली, हास्य व्यंग के कवि दिनेश दिग्गज उज्जैन, हास्य कवि दिनेश देशी घी शाजापुर, वीररस के कवि गौरव चौहान हटावा, हास्य कवि अमित शुक्ला रीवा, गीतकार डॉ. विनम्र सिंह प्रयागराज एवं डॉ. रामकिशोर उपाध्याय ग्वालियर काव्यधारा बहायेंगे।

*यह है सांस्कृतिक कार्यक्रमों का कैलेण्डर*

मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 9 जनवरी को भारतीय वायु सेना द्वारा प्रदर्शनी एवं बैंड की प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही 10, 11, 13 व 17 जनवरी को राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय द्वारा गायन, वादन, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुत किए जायेंगे। इसी क्रम में 18 जनवरी को स्थानीय महिला कवि सम्मेलन, 20 व 24 जनवरी को स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां, 25 जनवरी को भजन संध्या, 26 जनवरी को जिला प्रशासन द्वारा भारत पर्व का आयोजन, 27 जनवरी को जिला अधिकारियों द्वारा प्रस्तुति एवं 31 जनवरी को मथुरा के दल द्वारा फूलों की होली खेली जायेगी।

इसी क्रम में 01 फरवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन, 3 फरवरी को बुंदेलखंडी प्रस्तुति, 7 फरवरी को अखिल भारतीय मुशायरा, 8 फरवरी को वीमेंस थियेटर क्लब ग्वालियर द्वारा नाटक की प्रस्तुति, 10 फरवरी को दिल्ली के म्यूजिक बैंड की प्रस्तुति, 14 फरवरी को बॉलीवुड नाइट, 15 फरवरी को निषाद गुहा व रामायण कथा नाट्य मंचन, 17 फरवरी को अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, 21 फरवरी को डॉग शो, बाइक शो, बैंड व हॉश शो, 22 फरवरी को हरदौल नाटक, 24 व 25 फरवरी को स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं इसके बाद पाँच दिवसीय रासलीला, युवा महोत्सव एवं बाल महोत्सव का आयोजन होगा।

Next Post

बमबाजी - रंगदारी के विरोध में साहू समाज ने घेरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय

Mon Dec 29 , 2025
जबलपुर।अधारताल क्षेत्र में साहू समाज के सदस्यों पर की गई बमबाजी, अवैध वसूली, तोडफ़ोड़ के विरोध मेें साहू समाज ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेरा। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे हमले से समाज को आक्रोशित कर दिया है। साथ ही ये वारदातें कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रही है […]

You May Like

मनोरंजन