कॉन्वेंट स्कूल में मनाया गया दीपावली उत्सव

गुना। आज वंदना कॉन्वेंट स्कूल में दीवाली उत्सव का आयोजन किया गया, जो छुट्टियों से पहले हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माता लक्ष्मी जी की की वंदना से हुई । इसके बाद सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं जिनमें रामलीला और अन्य भक्ति गीत शामिल थे।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के सदस्य भी उपस्थित थे। श्री आनंद कृष्णानी ने समाज में गुरु के महत्त्व को समझाया। उन्होंने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का संचालन किया और प्राचार्य सिस्टर कैथरीन तथा पिछले वर्ष के दसवीं एवं बरवी कक्षा के टॉपर्स को सम्मानित किया। साथ ही दो शिक्षकों का भी अभिनंदन किया गया।

सिस्टर कैथरीन ने दीवाली के महत्त्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और सभी को शुभकामनाएँ दीं। आयोजन बहुत ही उल्लासपूर्ण और धार्मिक भावना से भरपूर रहा।

Next Post

स्वदेशी मेले के ब्रोशर का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने किया विमोचन

Thu Oct 16 , 2025
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने गुरुवार को पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में आगामी 2 दिसंबर से 14 दिसंबर तक लगने वाले स्वदेशी मेले के ब्रोशर का विमोचन किया। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारी, सामाजिक […]

You May Like