तेज रफ्तार ट्रैक्टर बेकाबू: बाइक सवार को टक्कर मार दुकान में घुसा

छतरपुर। नगर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। गांव की देवी मंदिर के पास सुबह करीब 9 बजे रेत से भरा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पहले बाइक सवार से टकराया और फिर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसकी उंगली में चोट आई। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। दुकान के बाहर मौजूद लोग समय रहते हट गए, जिससे गंभीर अनहोनी टल गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी स्थान पर कुछ दिन पहले भी दुर्घटना हो चुकी है। क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही और यातायात नियंत्रण की कमी के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से यहां गति-नियंत्रण के उपाय और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Next Post

ट्रक दुकान में घुसा:पंजाब से बेंगलुरु जा रहा था मौसंबी से भरा वाहन

Sat Feb 21 , 2026
दतिया। गोराघाट थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर नेशनल हाइवे-44 पर बड़ा हादसा हुआ। पंजाब से बेंगलुरु जा रहा मौसंबी से भरा एक एलपी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बालाजी गुरु कृपा होटल के पास किराने की दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान संचालक आंचल […]

You May Like