
दतिया। गोराघाट थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर नेशनल हाइवे-44 पर बड़ा हादसा हुआ। पंजाब से बेंगलुरु जा रहा मौसंबी से भरा एक एलपी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बालाजी गुरु कृपा होटल के पास किराने की दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान संचालक आंचल दांगी की दुकान का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदार को करीब 60 से 70 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। ट्रक के पलटने से दुकान में रखा सारा सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक तेज रफ्तार में था। चालक सलीम खान ने पुलिस को बताया कि अचानक सामने एक गाय आ गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक दुकान में जा घुसी।हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई है। ट्रक चालक को चोटें आई हैं।
