ट्विशा शर्मा खुदकुशी मामला: अग्रिम जमानत का आवेदन वापस लेने के बाद समर्थ सिंह पुलिस हिरासत में

जबलपुर। बहुचर्चित ट्विशा शर्मा खुदकुशी मामले में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मृतका के पति समर्थ सिंह ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में दायर अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली। माना जा रहा था कि वह शनिवार को भोपाल स्थित ट्रायल कोर्ट में सरेंडर करेंगे, लेकिन इससे पहले ही जबलपुर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान समर्थ सिंह की ओर से अग्रिम जमानत अर्जी वापस लेने का निर्णय लिया गया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके भोपाल की निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि देर शाम जबलपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।

ट्विशा शर्मा खुदकुशी मामला पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है। मामले में मृतका के परिवार की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस जांच तेज कर दी गई है। वहीं हाईकोर्ट में भी मामले को लेकर लगातार सुनवाई चल रही है।

Next Post

जमीन विवाद में पूर्व सरपंच ने बुजुर्ग से की मारपीट

Fri May 22 , 2026
दतिया। उनाव थाना क्षेत्र के खिरिया नाई गांव में जमीन विवाद को लेकर गांव के पूर्व सरपंच विक्रम दांगी और उसके पिता रामेश्वर दांगी पर एक बुजुर्ग के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगा है। मारपीट में घायल बुजुर्ग राजकुमार दांगी का हाथ फ्रैक्चर हो गया। उन्हें उपचार […]

You May Like