
पांढुरना, ग्राम पंचायतों के सचिवों की समस्याओं का निराकरण नहीं होने से आहत सचिव तीन दिनों के सामूहिक अवकाश पर चलें गए है,जिससे सभी ग्रामों की व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है,बार-बार निवेदन के बाद भी अधिकारी द्वारा निराकरण नहीं करने से सचिवों में भारी आक्रोश व्याप्त है,सचिव संगठन द्वारा समस्याओं का समयावधि में निराकरण नहीं होने पर कार्यालय के सामने ही धरना प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी है।
अधिकारी द्वारा कि जा रहीं उपेक्षा से नाराज है सचिव 000
पंचायत सचिव संगठन के अध्यक्ष भास्कर महाले के नेतृत्व में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नाम मुख्य लिपिक को एक चार सूत्रीय मांग पत्र के सौंपे गए हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में बताया कि सभी सचिव पूरी निष्ठा तथा लगन के साथ पंचायत स्तर पर कार्य कर रहें है,जिसके कारण ही जनपद पंचायत हमेशा ही अव्वल रहती है,लेकिन इसके बावजूद ग्राम पंचायत के सचिवों की समस्याओं का निराकरण नहीं कर उनकी उपेक्षा की जा रहीं है,जिसके कारण सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
नहीं दिया जा रहा नियमित वेतन,6 माह से जमा नहीं हुई पी.एफ की राशि 000
ग्राम पंचायतों के सचिवों द्वारा बताया कि प्रदेश सरकार के पंचायत राज संचालनालय निधि कार्यालय द्वारा निर्देश दिया गया है, प्रत्येक माह की प्रथम तारीख को सचिवों को वेतन दिया जाए है,लेकिन ग्राम पंचायत सचिवों को दो-दो माह तक वेतन ही नहीं दिया जा रहा है,जुलाई माह के वेतन का अगस्त माह की 15 तारीख बीतने के बाद भी अब तक वेतन नहीं मिला,जिससे सचिवों को बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड रहा है,वहीं सचिवों की पिछले 6 माह से पी.एफ की राशि जमा नहीं कराई गई।
काटी अंशदाई पेंशन की राशि भी नहीं कि जमा 000
इसी प्रकार ग्राम पंचायत सचिवों की पूर्व में काटी गई अंशदाई पेंशन की राशि जनपद पंचायत में जमा है,उसे वो राशि शीघ्र ही सचिवों के खाते में जमा कराई जाए जब कि इस मांग को लेकर पूर्व में 12 मार्च 2025, तथा 25 मार्च 2025 एवं 13 जून 2026 को भी इस बात को लेकर पंचायत सचिव संगठन द्वारा हस्ताक्षरयुक्त पत्र सौप मांग की थी,लेकिन आज तक इस पर भी विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
कार्यालय के सामने करेंगे प्रदर्शन 000
पंचायत सचिव संगठन की बीते दिवस हुई बैठक में नाराज सचिवों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए 18,19 एवं 20 अगस्त 2026 तक सभी सामूहिक अवकाश पर चलें गए है,जिससे सभी ग्राम पंचायतों के कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहें है,वहीं सचिवों द्वारा निर्णय लिया है कि जब कि सचिवों के इन मांगों को निराकरण नहीं हो जाता तब तक सभी सचिवों जनपद पंचायत द्वारा आयोजित सभी बैठकों का बहिष्कार करते हुए किसी भी बैठक में उपस्थित नहीं होंगे,और यदि आगामी सात दिनों में इन समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो नगर जिला मुख्यालय के जनपद पंचायत कार्यालय के समक्ष ही प्रदर्शन भी करेंगे।
