चौथे खेलो मास्टर्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने उत्तराखंड की टीम रवाना

देहरादून, (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने बुधवार को यहां कैम्प कार्यालय से राष्ट्रीय राजधानी में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होने वाले चौथे खेलो मास्टर्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए राज्य की टीम को रवाना किया। इस आयोजन में एथलेटिक्स, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, शूटिंग, बैडमिंटन टेबल टेनिस और वॉलीबॉल जैसे खेल शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अनेक कार्य हुए हैं। खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हुआ है। प्रधानमंत्री द्वारा खिलाड़ियों का हमेशा उत्साहवर्द्धन किया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने के प्रयास किये गये हैं। उत्तराखण्ड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में राज्य ने सातवां स्थान प्राप्त किया। उत्तराखण्ड अब खेल भूमि के रूप में भी अपनी पहचान बना चुका है।

खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के उपाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में इस वर्ष राज्य के खिलाड़ियों का दल चौथे मास्टर्स नेशनल गेम्स में प्रतिभाग करेगा। राज्य की फुटबाल टीम में 40, 50 और 60 से अधिक आयु वर्ग की तीन टीमों के खिलाड़ी और एथलेटिक्स की 40 से अधिक आयु और 70 से अधिक की आयु वर्ग के खिलाड़ी खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2025 में प्रतिभाग करेंगे।

इस अवसर पर खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के संरक्षक प्रेम सिंह बिष्ट, पीसी खंतवाल, सुभाष अरोड़ा, विमल सिंह रावत, सुनील शर्मा अनीश शर्मा, विनेश राणा, शरद अग्रवाल, सुरेन्द्र सिंह रावत, छत्रेश कुमार, प्रेम प्रकाश पुरोहित और अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Next Post

कस्टम की जीत से फायदे में रही ईएसआईसी, दोनों सेमीफाइनल में

Thu Apr 10 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) कस्टम्स एंड सेंट्रल एक्साइज की जीत से ईएसआईसी को फायदा मिला, क्योंकि दोनों ही टीमें डीएसए इंस्टिट्यूशनल लीग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बुधवार को खेले गए मैच में महिप और मनीष के दर्शनीय गोल से कस्टम्स एंड सेंट्रल एक्साइज […]

You May Like