रीवा: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में खाद्य सुरक्षा योजना के हितग्राहियों की ई केवाईसी अपडेशन की विकासखण्डवार तथा समितिवार समीक्षा की. कलेक्टर ने कहा कि सभी समिति प्रबंधक उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन तथा उचित मूल्य दुकान चलाने वाले स्वसहायता समूह हितग्राहियों की शत-प्रतिशत ई केवाईसी सात दिवस में कराएं. इसके लिए 24 मई को ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है.
इसमें जो व्यक्ति पात्र पाए जाएं उनके ई केवाईसी दर्ज कराएं. विषमता परिवार, मृतक, डुप्लीकेट तथा अपात्र हितग्राहियों के नाम राशन मित्र पोर्टल से काटने की भी कार्यवाही करें. ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक तथा सेल्समैन मिलकर अपात्रों के नाम पोर्टल से 26 मई तक अनिवार्य रूप से पृथक कराएं.
