
जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत मंसूराबाद में रहने वाली महिला घर में ताला लगाकर दवा लेने गई एक घंटे के बाद घर लौटीं तो तीन लाख चोरी हो गए थे।
पुलिस ने बताया कि मोह. आरेज मंसूरी 20 वर्ष निवासी मंसूराबाद गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शिवनगर के पीछे विकासनगर में राशन की दुकान चलाता है। उसकी मां घर में ताला लगाकर नीचे मेडिकल में दवा लेने गयी थी। लगभग 1 घंटे बाद वापस घर गई तो घर का दरवाजा खुला था अंदर रखी आलमारी में रखे नगदी 3 लाख रूपये एवं उसका आधारकार्ड, कोटक बैंक की पासबुक की छायाप्रति भी रूपयों के साथ रखी थी जो गायब थे।
