सोलंकी नगर में नलों में नहीं आ रहा पानी, किल्लत झेल रहे रहवासी


इंदौर: अगर गर्मियों में पानी की कमी की बात करें तो बात कुछ समझ में आती है लेकिन पूरे वर्ष जनता पानी के लिए तरसते रहे इससे नगर निगम के दावों हकीकत पता चलती है. शहर में आज भी कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पिछले कई वर्षो से पानी की किल्लत बनी हुई है और अधिकारियों को ख़बर तक नहीं.वार्ड क्रमांक 30 की बात करें तो एबी रोड़ सी-21 मॉल के पीछे सोलंकी नगर में भी कुछ पानी की किल्लत की बात सामने आई है. बताया जाता है कि सोलंकी नगर में नर्मदा पानी की लाईन पिछले कई वर्षो पहले बिछाई जा चुकी है. इस लाइन से क्षेत्र वासियों को नल कनक्शन भी दिए गए थे.

शुरूआत में यहां के लोगों को नर्मदा का पानी मिला रहा फिर धीरे-धीरे इसकी सप्लाई में कमी आने लगी. पिछले कई वर्षो से हाल यहां है कि पानी धीमा आना तो दूर सप्लाई ही पूरी तरह से बंद हो चुकी है और अगर पानी नलों से आता भी है तो पूरी तरह से दूषित और मैला होता है जो उपयोग के लायक नहीं होता. क्षेत्रवासियों को बोरिंग के भरोसे ही रहना पड़ता है और अगर वह ख़राब हो जाए तो पानी के लिए दूर दराज़ जाना पड़ता है. फिलहाल तो गर्मियों में यहां पानी की किल्लत और भी बढ़ने वाली है
इनका कहना है…
रामलाल किराना और मॉर्डन आईस्क्रीम वाली गलियों में एक बूंद नर्मदा का पानी नहीं आता है. जब से पार्षद के चुनाव हुए है यहां बूरे हाल हैं. सब बोरिंग के भरोसे है, कोई देखने भी नहीं आता.
– यशवंत भंडारी
भटकना पड़ता है बर्फानी धाम के पास बनी पानी की टंकी पर लाईन लगा कर पानी लेना पड़ता है. अब पानी के लिए घंटों वहां लाईन में लगकर अपना काम धंधा खोटी करना पड़ता है.
– नारायण नानेरिया
नर्मदा पानी जितना उपयोग नहीं किया उससे ज़्यादा तो यहां के लोगों ने बिल भर दिया. कई बार झोन पर शिकायत की, विधायक मेंदौला को बोला, पार्षद को हमेशा बोलते है बस दिलासा मिलाती है.
– पंकज पुरिया
बोरिंग से करते हैं सप्लाय
बोरिंग से पर्याप्त पानी क्षेत्र में सप्लाई किया जाता है. रहा सवाल नर्मदा लाईन का तो जल्द ही नई लाईन क्षेत्र में डाली जाएगी. मैं प्रयास में हूं सभी को पर्याप्त पानी मिल सके.
– मनीषा गागोरे

Next Post

हाजी कॉलोनी में अवैध निर्माण तोड़ा

Tue Mar 4 , 2025
इंदौर: निगम आयुक्त के निर्देश पर खजराना क्षेत्र की हाजी कॉलोनी में अवैध निर्माण पर निगम का बुलडोजर चला. लगभग 5000 स्मयर फीट का अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई की गई. 38 खजराना क्षेत्र में तीन पोकलेन मशीन और जेसीबी आदि की सहायता से अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई की गई. […]

You May Like

मनोरंजन