
रतलाम। जिले के सैलाना स्थित अतिप्राचीन प्रसिद्ध भगवान श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर की जलाधारी के साथ पिछले दिनों शरारती तत्वों द्वारा छेड़छाड़ कर और उखाडऩे कर ले जाने का प्रयास किया था। घटना के 15 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित होकर सर्व सनातन समाज ने मंगलवार को रतलाम पहुंचकर एसपी अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया शिवगढ़ मार्ग स्थित ग्राम अड़वानिया में अति प्राचीन श्री केदारेश्वर महादेव मन्दिर में शिवलिंग एवं जलाधारी के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर छेड़छाड़ की गई है। जलाधारी को उखाडक़र उसे ले जाने का असफल प्रयास किया गया। यह कृत्य अत्यंत निंदनीय है और इससे सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाओं को काफी गहरी ठेस पहुंची है।
