दलीप ट्रॉफी में किरण पोवार होंगे पश्चिम क्षेत्र के कोच

मुम्बई, 13 अगस्त (वार्ता) पश्चिम क्षेत्र ने 28 अगस्त से बेंगलुरु में होने वाले दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए मुम्बई के पूर्व बल्लेबाज किरण पोवार को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है।

पश्चिम क्षेत्र के संयोजक अभय हडप ने आज यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, “टीम का नेतृत्व पेशेवरों के एक बेहद अनुभवी और कुशल समूह द्वारा किया जाएगा, जो यह सुनिश्चित करने के लिए समर्पित हैं कि खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित घरेलू प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार रहें।”

उन्होंने कहा, “विशेषज्ञों की यह विविध टीम खेल विज्ञान, शारीरिक कंडीशनिंग और रणनीतिक विश्लेषण में व्यापक ज्ञान लेकर आती है। उनकी सामूहिक विशेषज्ञता से पूरे टूर्नामेंट में पश्चिम क्षेत्र की टीम को व्यापक समर्थन मिलने की उम्मीद है, क्योंकि उनका लक्ष्य जीत हासिल करना है।”

पोवार के अलावा पल्लव वोरा को सहायक कोच, डॉ जयदेव पांड्या को फिजियो, महेश पाटिल को स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच, प्रदीप सिंह चंपावत को विश्लेषक और आकाश चौधरी को मालिशिया नियुक्त किया। दत्ता मिठबावकर टीम के प्रबंधक होंगे।

 

Next Post

लखनऊ फॉल्कंस ने लॉन्च किया अपना ऑफिशियल एंथम

Wed Aug 13 , 2025
लखनऊ, 13 अगस्त (वार्ता) यूपी टी-20 लीग में धमाल मचाने को तैयार लखनऊ फॉल्कंस टीम ने अपना ऑफिशियल एंथम लॉन्च किया। इस अवसर पर टीम के कप्तान एवं भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के साथ खिलाड़ी प्रियम गर्ग, कृतज्ञ कुमार सिंह, किशन सिंह, आराध्या यादव, अभिनंदन सिंह, कोच कमलकांत कनौजिया, कोच […]

You May Like

Play sound