लखनऊ फॉल्कंस ने लॉन्च किया अपना ऑफिशियल एंथम

लखनऊ, 13 अगस्त (वार्ता) यूपी टी-20 लीग में धमाल मचाने को तैयार लखनऊ फॉल्कंस टीम ने अपना ऑफिशियल एंथम लॉन्च किया।

इस अवसर पर टीम के कप्तान एवं भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के साथ खिलाड़ी प्रियम गर्ग, कृतज्ञ कुमार सिंह, किशन सिंह, आराध्या यादव, अभिनंदन सिंह, कोच कमलकांत कनौजिया, कोच वक़ार सर तथा संस्थान के वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान मौजूद रहे।

एंथम लॉन्च के मौके पर भुवनेश्वर कुमार ने कहा, “यह सीजन हमारे ऑफिशियल एंथम की तरह ही बेहद धमाकेदार होने वाला है। हमारी टीम पूरी तरह तैयार है और किसी भी चैलेंज का सामना करने के लिए रेडी है।” छात्रों का उत्साह देखकर उन्होंने कहा कि लखनऊ में क्रिकेट केवल खेल नहीं, बल्कि एक जुनून और धर्म है।

भुवनेश्वर कुमार ने छात्रों को ऑटोग्राफ दिए, उनके साथ सेल्फी ली और मैदान में क्रिकेट खेलते हुए एक शानदार शॉट लगाकर टीम के आत्मविश्वास का संदेश दिया कि इस बार यूपी टी-20 लीग का खिताब लखनऊ फॉल्कंस के नाम होगा।

इस मौके पर पीयूष सिंह चौहान ने कहा, “लखनऊ फॉल्कंस टीम को अपने बीच पाकर हम सभी बेहद उत्साहित हैं। खिलाड़ियों की तैयारी देखकर विश्वास है कि इस बार खिताब लखनऊ फॉल्कंस ही जीतेगी।”

Next Post

आईपीएल में संजू सैमसन के व्यापार की चर्चा तेज

Wed Aug 13 , 2025
नई दिल्ली, 13 अगस्त (वार्ता) क्या संजू सैमसन का व्यापार हो चुका है? क्या राजस्थान रॉयल्स किसी सौदे के करीब पहुंच रहा है? सही हो या नहीं, इस अटकलबाजी ने आईपीएल में हलचल मचा दी है। यह व्यापार आखिरकार कैसे आगे बढ़ेगा, यह अनुमान का विषय है, लेकिन आईपीएल फ्रेंचाइजियों […]

You May Like