भारत-इंग्लैंड के बीच पहले टी20 के लिए टिकट की बिक्री कल से होगी शुरू

चेन्नई, 11 जनवरी (वार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी को यहां खेले जाने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए टिकटों की बिक्री रविवार से शुरू होगी।

तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए) ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि टिकटों की कीमत 1500 रुपये से

शुरु होंगी जिसकी अधिकतम कीमत 12 हजार रुपये रखी गयी है। क्रिकेट प्रेमी अपने टिकट ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म ‘डिस्ट्रिक्ट बाय ज़ोमैटो’ मोबाइल ऐप या आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

एमए चिंदबरम मैदान में खेले जाने वाले मैच के लिये कार पार्क और दोपहिया पार्किंग कलैवनार अरंगम (वल्लाजाह रोड) पर उपलब्ध रहेगी जबकि कार पार्किंग चेपक रेलवे कार पार्किंग, विक्टोरिया हॉस्टल (विक्टोरिया हॉस्टल रोड), ओमनडुरार मेडिकल महाविद्यालय परिसर में रखी गयी है।

स्टेडियम को प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है और कोई प्लास्टिक बैग या कोई अन्य प्लास्टिक ले जाने की इजाजत नहीं होगी। सभी स्टैंडों में जनता और ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए मुफ्त पेयजल की सुविधा उपलब्ध है। गेट पर बारकोड/क्यूआर कोड के साथ ई-टिकट स्कैन करके प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। प्रवेश द्वार मैच से दो घंटे पहले खोले जाएंगे।

Next Post

जापान में इन्फ्लूएंजा (फ्लू) के मामलों में तेजी से वृद्धि

Sat Jan 11 , 2025
टोक्यो, 11 जनवरी (वार्ता) जापान भर में नामित चिकित्सा संस्थानों में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में इन्फ्लूएंजा रोगियों की संख्या वर्ष 1999 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। देश के स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार 29 दिसंबर तक के […]

You May Like

Play sound