अगला ईरानी सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना: काट्ज

तेल अवीव/तेहरान, 04 मार्च (वार्ता) इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने बुधवार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान में नियुक्त ऐसा कोई भी नया नेता, जो उनके देश को नष्ट करने की योजनाओं को आगे बढ़ाएगा, उसे सीधा निशाना बनाया जायेगा।

श्री काट्ज़ ने सोशल मीडिया पर कहा कि इजरायल को नुकसान पहुंचाने, दुनिया को धमकाने और ईरानी लोगों का दमन करने की योजना को जारी रखने के लिए नियुक्त किया गया कोई भी व्यक्ति उनके ‘उन्मूलन का लक्ष्य’ होगा। उन्होंने कहा, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसका नाम क्या है या वह कहाँ छिपा है।”

श्री काट्ज़ ने कहा, “हम अपने अमेरिकी सहयोगियों के साथ मिलकर शासन की क्षमताओं को कुचलने के लिए पूरी ताकत से काम करना जारी रखेंगे। हम ऐसी परिस्थितियाँ पैदा करेंगे जिससे ईरानी लोग इस शासन को उखाड़ फेंकें और इसे बदल सकें।”

इ्जरायल के रक्षा मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब क्षेत्र में इजरायल और ईरान दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव और तनाव अपने चरम पर है।

श्री काट्ज़ का यह बयान तब आया जब कुछ मीडिया खबरों में दावा किया गया कि ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ ने दिवंगत अली खामेनेई के पुत्र श्री मुजतबा खामेनेई को इस्लामिक गणराज्य का नया सर्वोच्च नेता चुन लिया है।

 

 

Next Post

श्रीलंका की महिला टीम ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से से हराया और सीरीज भी जीती

Wed Mar 4 , 2026
सेंट जॉर्ज, 04 मार्च (वार्ता) स्पिनर सुगंधिका कुमारी और इनोका राणावीरा (दो-दो विकेट) के बाद सलामी बल्लेबाज हसिनी परेरा (नाबाद 52) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका की महिला टीम ने तीसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराकर दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की […]

You May Like