इंदौर:बेटमा थाना क्षेत्र के ग्राम शिवगढ़ में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तीन मंदिरों को निशाना बनाते हुए पीतल की घंटियां चोरी कर लीं. सुबह पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को मंदिरों से घंटियां गायब मिलीं, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.बदमाशों ने गांव के शिव मंदिर, बालाजी मंदिर और भैरू महाराज मंदिर में घुसकर गर्भगृह और परिसर में लगी घंटियां चोरी कर लीं.
रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए. सुबह मंदिर व्यवस्थापकों और ग्रामीणों को चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद बेटमा पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है
