महिला कर्मचारी को जूते से पीटा, स्पा सेंटर में मसाज करने से किया था मना

ग्वालियर: स्पा सेंटर में एक बदमाश ने महिला कर्मचारी को जूते से पीटा। जब स्पा सेंटर की मालिक औरे एक अन्य पुरूष कर्मचारी बीच बचाव करने आये तो आरोपी ने उन्हें भी जूते से पीट दिया। घटना सिटी सेंटर स्थित मोना फैमिलीज एंड स्पा सेंटर की है। यह पूरी घटना स्पा सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।

आरोपी रात के समय स्पा सेंटर पहुंचा था। जहां उसने यह झगड़ा किया। जब महिला कर्मचारी ने टाइम ओवर होने और स्पा सेंटर बन्द करने की बात कहीं तो वह नाराज होकर गाली -गलौज करते हुए जूता चलाने लगा। घटना की शिकायत पीडि़त महिला कर्मचारी ने विश्वविद्यालय थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बल्लू उर्फ बलराम घुरैया की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

विक्रांत की पहली चुनौती गृह क्षेत्र में

Tue Feb 25 , 2025
मालवा- निमाड़ की डायरी संजय व्यास पार्टी से छिटकते जा रहे आदिवासी जनाधार की पुनर्वापसी और अधिक मजबूत पैठ बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस ने डॉ. विक्रांत भूरिया को आदिवासी कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है. डॉ विक्रांत भूरिया वर्तमान में झाबुआ विधायक है तथा इसके पूर्व प्रदेश युवा […]

You May Like