तीस हजार से अधिक के 157 बकायादारों के यहां होगी तालाबंदी

कम वसूली पर दो सहायक निरीक्षको को नोटिस

रीवा: निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक ली. बैठक में वार्डवार पोर्टल पर की गई डुप्लिकेट आईडी फ्रीज करने की कार्यवाही की जानकारी ली. आयुक्त ने निर्देश दिए कि जो भी डुप्लिकेट आईडी शेष हैं, उन्हें शीघ्र फ्रीज किया जाए. व्यावसायिक एरियर्स की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया कि तालाबंदी की कार्यवाही से बड़े बकायादार टैक्स जमा कर रहे हैं, परन्तु 30 हजार रुपये से अधिक 157 बकाया रखने वाले में ऐसे व्यावसायिक बकायादार जो अब तक टैक्स जमा नहीं किए है.

उन बकायादारों पर प्रतिदिन 10 बड़े बकायादारों को चिन्हित कर 3 दिवस के भीतर तालाबंदी की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए. वार्डवार वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान लक्ष्य अनुरूप न्यूनतम वसूली करने वाले दो सहायक राजस्व निरीक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए. साथ ही जिन वार्डों में 50 प्रतिशत से कम वसूली दर्ज की गई है, वहाँ सहायक राजस्व अधिकारी को वसूली कार्य में सहयोग करने के निर्देश दिए.

सरकारी कार्यालयों एवं भवनों की सेवा प्रभार की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने आगामी 15 दिनों में 3 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित कर वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. निगमायुक्त ने 13 सितम्बर को होने वाली लोक अदालत के लिए सभी बकायादारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. साथ ही सभी सहायक राजस्व निरीक्षकों को लगातार संपर्क कर एरियर्स वसूली कराने के लिए कहा

Next Post

वैष्णव ने की इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के सारे कंपोनेंट देश में बनाने की अपील - A

Sat Aug 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को पहली तिमाही में देश के 7.8 प्रतिशत की जीडीपी विकास दर हासिल करने पर खुशी जाहिर की और उद्योग जगत से इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के सभी कंपोनेंट भारत में ही बनाने की अपील की। श्री […]

You May Like