SP और ADM ने दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण

रीवा: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र में सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारी द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया. पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह तथा एडीएम श्रीमती सपना त्रिपाठी ने रेलवे ओवर ब्रिज गोड़हर से अगडाल तक सडक़ दुर्घटना के संभावित स्थलों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने बायपास जंक्शन, चन्द्रलोक होटल के पास, निर्मल सिटी मोड़, एयरपोर्ट मोड़ तथा अन्य स्थलों का निरीक्षण किया.

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बायपास जंक्शन में सडक़ का सुधार तत्काल कराएं. इसमें प्रयागराज मार्ग से आने वाले वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर तत्काल लगा दें. वाहनों के शहर की ओर मुड़ते समय सामने से तेज गाति से वाहन आने पर दुर्घटनाएं होती हैं. बायपास मार्ग और चोरहटा से रतहरा मार्ग में शहर के बाहरी क्षेत्र में जहाँ मुख्य सडक़ पर कालोनियाँ के गेट हैं वहाँ भी स्पीड ब्रेकर बनाना आवश्यक है.

सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन चालकों को सचेत करने के साथ-साथ सुरक्षा के सभी उपाय करें. निरीक्षण के समय एसडीएम हुजूर वैशाली जैन, एसडीओपी, प्रभारी यातायात, तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला, थाना प्रभारी चोरहटा विकास मिश्रा, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी नितिन पटेल तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

Next Post

मथुरा से ग्वालियर की तरफ आने वाली ट्रेनों में कम नहीं हो रही भीड़, स्पेशल ट्रेनें पड़ गई कम

Sat Jul 12 , 2025
ग्वालियर: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोवर्धन में परिक्रमा लगाने के बाद अब श्रद्धालु वापस लौट रहे हैं। अभी तक मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरकर जा रही थीं, लेकिन कल से मथुरा की ओर से आने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ आनी शुरू हो गई […]

You May Like

मनोरंजन