दुर्गा पूजा 2026 पर रिलीज होगी ‘बहुरूपी: द गोल्डन डाकू’, सोहिनी सरकार की विंडोज़ प्रोडक्शन में एंट्री

मुंबई, 24 जुलाई (वार्ता) चर्चित फिल्मकार जोड़ी नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी अपनी सुपरहिट फिल्म ‘बहुरूपी’ की सफलता के बाद दुर्गा पूजा 2026 पर नई फिल्म ‘बहुरूपी: द गोल्डन डाकू’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म में अभिनेत्री सोहिनी सरकार की विंडोज़ प्रोडक्शन के साथ पहली साझेदारी भी देखने को मिलेगी। विंडोज़ प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म ‘बहुरूपी’ की दुनिया को आगे बढ़ाते हुए एक दिग्गज डाकू की रोमांचक कहानी पेश करेगी। फिल्म में रहस्य, एक्शन, भावनाएं और भव्य सिनेमाई प्रस्तुति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

निर्माताओं का दावा है कि यह फिल्म दर्शकों को पहले से कहीं अधिक बड़े और रोमांचक सफर पर ले जाएगी। सोहिनी सरकार का स्वागत करते हुए नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी ने कहा, “हम हमेशा मानते हैं कि हर कहानी अपने सही कलाकारों को खुद चुनती है। बहुरूपी: द गोल्डन डाकू के लिए सोहिनी हमें इस दुनिया का एकदम उपयुक्त हिस्सा लगीं। उनमें संवेदनशीलता, दृढ़ता और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेज़ेंस का अद्भुत मेल है, जो इस कहानी को और समृद्ध बनाता है।” सोहिनी सरकार ने कहा, “मैं लंबे समय से नंदिता दी और शिबू दा के काम की प्रशंसक रही हूँ। बहुरूपी: द गोल्डन डाकू के साथ विंडोज़ परिवार का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास है। यह एक ऐसी कहानी है, जो रोमांच से भरपूर होने के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी समृद्ध है।” फिल्म की पहली झलक को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। ‘बहुरूपी’ की सफल दुनिया का विस्तार करती ‘बहुरूपी: द गोल्डन डाकू’ को दुर्गा पूजा 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित बंगाली फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

.....

Next Post

NEET पेपर लीक पर भोपाल में छात्रों का हल्ला बोल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सरकार से जवाब की मांग

Fri Jul 24 , 2026
भोपाल। NEET पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर बड़ी संख्या में छात्र-युवा एकजुट हुए। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा […]

You May Like