NEET पेपर लीक पर भोपाल में छात्रों का हल्ला बोल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सरकार से जवाब की मांग

भोपाल। NEET पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर बड़ी संख्या में छात्र-युवा एकजुट हुए। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं ने लाखों छात्रों का भविष्य संकट में डाल दिया है। उन्होंने सरकार से NEET पेपर लीक मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने और बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान 20 छात्रों की आत्महत्या का मुद्दा भी उठाया गया और इन घटनाओं पर सरकार से जवाब मांगा गया।

प्रदर्शन में शामिल वक्ताओं ने कहा कि जब तक छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर ठोस कदम नहीं उठाए जाते और शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। पूरे प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी। अब देखना होगा कि छात्रों की इन मांगों पर सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Next Post

1160 करोड़ रुपये के चावल घोटाले की हो उच्चस्तरीय जांच 

Fri Jul 24 , 2026
बालाघाट, मध्य प्रदेश की राजनीति में चर्चित बालाघाट जिले के कथित 1160 करोड़ रुपये के चावल घोटाले का मामला अब और अधिक गंभीर रूप लेता दिखाई दे रहा है। बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने शुक्रवार को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अब मुख्य सचिव से मुलाकात किया । विधायक अनुभा मुंजारे […]

You May Like