कुमार जयमंगल सिंह पुन: निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

सिंगरौली । राष्ट्रीय मजदूर खान फेडरेशन इंटक का तीन दिवसीय अधिवेशन बांधवगढ़ स्थित मोगली रिसोर्ट में संपन्न हुआ। अधिवेशन में देश की विभिन्न कोयला कंपनियों एवं इकाइयों से पहुंचे संगठन के अध्यक्षों, महासचिवों, पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाने, कोयला उद्योग में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा करने, उनके अधिकारों की रक्षा तथा मजदूर हितों को लेकर आगामी रणनीति निर्धारित करना रहा। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष पद पर वर्तमान बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह अनूप सिंह को पुन: निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वहीं सेके्रटरी जनरल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी एसक्यू जमा को सर्वसम्मति से दोबारा सौंपी गई। अधिवेशन में श्रमिकों की सेवा शर्तों, वेतन विसंगतियों, नियमितीकरण, बोनस सहित कोयला उद्योग से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। एनसीएल की ओर से ओपी मालवीय, लाल पुष्पराज सिंह, सुरेश कुमार दुबे, विनोद कुमार पाण्डेय एवं विकास दुबे ने सहभागिता की। इस दौरान एनसीएल के श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। पुष्पराज सिंह ने अपने संबोधन में ऑपरेटर एवं टेक्नीशियन कर्मचारियों के नियमितीकरण के समय तीन प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि दिए जाने की मांग रखी।

Next Post

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बावनकुले ने मुंबई भूमि विवाद की सीबीआई जांच की दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए

Sun Nov 22 , 2026
मुंबई, 22 नवंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मुंबई जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मुंबई के मुलुंड पश्चिम इलाके में भूमि रिकॉर्ड से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की प्रक्रिया शुरू करें। यह कदम मंत्रालय में हुई एक […]

You May Like