जबलपुर: भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन संभागीय भाजपा कार्यालय रानीताल मे किया गया। कार्यशाला में वक्ताओ ने प्रशिक्षण अभियान के संदर्भ मे कार्ययोजना को विस्तार से बताया और आगामी समय मे जिला एवं मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्गों की रुपरेखा तय की गई।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यकर्ताओं में कार्यकर्ता भाव को प्रबल करने एवं कर्तव्य बोध के जागरण के लिए प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन संगठन द्वारा किया जाता है, बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक हर वर्ग के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किये जा रहे है इसी क्रम में जिला एवं मंडल स्तर के प्रशिक्षण वर्ग आगामी समय में आयोजित किये जायेंगे। इन वर्गों की कार्ययोजना के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
वहीं सांसद आशीष दुबे ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो समय-समय पर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर लगाकर उन्हें प्रशिक्षित करती है। आगे उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के लिए जरूरी है जिससे कार्यकर्ताओ को गढ़ने का कार्य किया जाता है। आयोजन में जिला उपाध्यक्ष रजनीश यादव ने पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण वर्ग की कार्ययोजना एवं अमित जैन नाना ने एआई के विषय में जानकारी दी।
