
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शाम मंत्रि परिषद की बैठक प्रारंभ होने से पूर्व सभी मंत्रीगणों को राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं से अवगत कराया। उन्होंने गत पखवाड़े के दौरान विभागवार किए गए कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और लंबित मामलों की समीक्षा पर विशेष जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की नीतियों और निर्णयों का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी मंत्रियों और अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने समयबद्ध कार्य निष्पादन, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान आगामी कार्ययोजनाओं, विकास परियोजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि राज्य के समग्र विकास को गति दी जा सके।
