फेडरल बैंक पुणे मैराथन का दूसरा संस्करण 23 नवंबर को

पुणे, (वार्ता) फेडरल बैंक पुणे मैराथन का बहुप्रतीक्षित दूसरा संस्करण 23 नवंबर को आयोजित की जायेगा।

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से शुरु होने वाली इस फेडरल बैंक पुणे मैराथन में प्रसिद्ध अभिनेता, मॉडल और फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन तथा सभी आयु वर्गों के लोग हिस्सा लेंगे। इस मैराथन के लिए विभिन्न दौड़ श्रेणियों में कुल पुरस्कार राशि 11 लाख रुपये है। इस मैराथन के लिए सुरक्षा बल और पुलिस कर्मी निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।

महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे में आयोजित होने वाली फेडरल बैंक पुणे मैराथन भारत के सबसे समावेशी मैराथन में से एक है, जिसमें दिव्यांग प्रतिभागियों को भी अन्य प्रतिभागियों के साथ दौड़ने का अवसर मिलता है। इस अभियान का अगुवाई मिलिंद सोमन करेंगे।

तीन मुख्य श्रेणियों: 42.2 किलोमीटर मैराथन, 21.1 किलोमीटर हाफ मैराथन और अन्य दौड़ श्रेणियों में होने वाली इस दौड़ में तीन हजार से अधिक धावकों के भाग लेने की उम्मीद है।

फेडरल बैंक के सीएमओ एम वी एस मूर्ति ने कहा, “फेडरल बैंक में हम उद्देश्यपूर्ण यात्राओं को सशक्त बनाने में विश्वास करते हैं। चाहे वे आर्थिक हों या शारीरिक। दौड़ना जीवन का एक रूपक है। यह तैयारी, दृढ़ता और जुनून को पुरस्कृत करता है। मिलिंद सोमन का 23 नवंबर को होने वाला दूसरा संस्करण शामिल होना इसे और भी दिलचस्प बनाता है।”

 

Next Post

नेशनल बैंक ओपन में इगा स्वियाटेक और होल्गर रूण हुए उलटफेर का शिकार

Tue Aug 5 , 2025
मॉन्ट्रियल, (वार्ता) होल्गर रूण और विंबलडन चैंपियन इगा स्वियाटेक को नेशनल बैंक ओपन में उलटफेर का शिकार हुए। रविवार खेले गये मुकाबले में डेनमार्क की क्लारा टॉसन ने बड़ा उलटफेर करते हुए विंबलडन चैंपियन इगा स्वियाटेक को नेशनल बैंक ओपन के चौथे दौर में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। […]

You May Like