3 पिस्टल के साथ यूपी का युवक गिरफ्तार

खरगोन। जिले में पिछले एक सप्ताह में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के युवक को 3 पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। चार दिन में की गई तीन कार्रवाई से पुलिस ने 28 अवैध हथियार जब्त किए है।

चौकी हेलापड़ावा थाना चैनपुर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम चिरिया के आगे आमडी फाटे पर घेराबंदी की गई। यहां बस के इंतजार में खड़े संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। युवक ने अपना नाम शिवम पिता सुनिल कुमार अवस्थी निवासी जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश का होना बताया। शिवम के पास मिले बैग की तलाशी लेने पर 2 नग देशी पिस्टल व 01 देशी कट्टा मिला। यह अवैध हथियार सिगनुर से खरीदने की जानकारी मिली है। शिवम से हथियार खरीदने की मंशा सहित किससे खरीदी की गई है, इसकी पूछताछ की जा रही है।

Next Post

सात दशक बाद भी नहीं बना पुल, ग्रामीण झेल रहे आवागमन की समस्या

Wed Sep 24 , 2025
सरई। तहसील क्षेत्र सरई के ताल डिगवाह-लंघाडोल गांव के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधा के अभाव में परेशान हैं। हुर्दुल नदी पर सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। नदी पर पुल न होने से ग्रामीणों को बारिश और बाढ़ के […]

You May Like