
ग्वालियर /मध्य प्रदेश काव्य धारा मंच का बसंतोत्सव के अवसर पर कवि सम्मेलन मंसूरी निवास पर हुआ। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित ख्याति प्राप्त शायर काजी तनवीर ने की। मुख्य अतिथि विजय कृष्ण योगी रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ रामबाबू गोयल, विजय सेठी अकेला एवं रमेश कटारिया थे। कार्यक्रम का संचालन शायर मनीष रोशन ने किया । अतिथियों का स्वागत सम्मान संस्था के अध्यक्ष कार्यक्रम के सूत्रधार नयन किशोर श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम का आगाज यासीन मन्सूरी की सरस्वती वन्दना से हुआ। आभार प्रदर्शन संस्था के संयोजक विजय श्रीवास्तव ने किया।
