नेशनल बैंक ओपन में इगा स्वियाटेक और होल्गर रूण हुए उलटफेर का शिकार

मॉन्ट्रियल, (वार्ता) होल्गर रूण और विंबलडन चैंपियन इगा स्वियाटेक को नेशनल बैंक ओपन में उलटफेर का शिकार हुए।

रविवार खेले गये मुकाबले में डेनमार्क की क्लारा टॉसन ने बड़ा उलटफेर करते हुए विंबलडन चैंपियन इगा स्वियाटेक को नेशनल बैंक ओपन के चौथे दौर में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

टॉसन ने दूसरी वरीयता प्राप्त स्वियाटेक को 7-6 (7-1), 6-3 से हराया। इस जीत के साथ ही 19वीं रैंकिंग की टॉसन ने पिछले महीने विंबलडन में स्वियाटेक से चौथे दौर में मिली हार का बदला ले लिया।

टॉसन का क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन मैडिसन कीज़ से सामना होगा, जिन्होंने चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा पर 4-6, 6-3, 7-5 से जीत हासिल करने के दौरान दो मैच पॉइंट बचाए।

मैच के बाद जनवरी में अपना तीसरा डब्ल्यूटीए खिताब जीतने वाली टॉसन ने कहा, “जाहिर है, यह वाकई बहुत अच्छा है और यह पता चलता है कि मैंने वास्तव में कड़ी मेहनत की है।”

इससे पहले रविवार को चार बार की मेजर विजेता नाओमी ओसाका ने केवल एक गेम गंवाया, क्योंकि उन्होंने लातविया की अनास्तासिया सेवास्तोवा को 49 मिनट में 6-1, 6-0 से हराया।

मैच के बाद विश्व रैंकिंग में 49वें स्थान पर काबिज ओसाका ने कहा, “यहाँ आने से पहले मेरे पास एक ठोस योजना थी और यह काफी अच्छी तरह से काम कर गई।”

पुरुषों की स्पर्धा में ऑस्ट्रेलियाई एलेक्स डी मिनौर ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए टोरंटो में अमेरिका के सातवें वरीय फ्रांसेस टियाफो को 6-2, 4-6, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

डेनमार्क के पाँचवीं वरीयता प्राप्त होल्गर रूण को ऑस्ट्रेलिया के एलेक्सी पोपिरिन ने 6-4, 2-6, 3-6 से हराकर अप्रत्याशित रूप से बाहर कर दिया।

Next Post

पंजाब के दिल से भारत के भविष्य के फुटबॉल सितारों को तराश रहा है पंजाब एफसी

Tue Aug 5 , 2025
मोहाली, (वार्ता) पंजाब एफसी का यूथ प्रोग्राम वह काम कर रहा है, जिसे भारत के कुछ ही पेशेवर खेल क्लब करने का साहस रखते हैं-ग्रासरूट स्तर से फुटबॉल खिलाड़ियों को तैयार करना और उन्हें विश्वस्तरीय कोचिंग, सुविधाएं और शिक्षा के साथ संवारना। जालंधर, गुरदासपुर, होशियारपुर, अटारी और पटियाला जैसे शहरों […]

You May Like